वास्तु शास्त्र में घर बनाते समय दिशाओं का विशेष महत्व है,जिसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि उत्तरमुखी घर बनवाने से क्या होता है-
वास्तु के अनुसार, उत्तरमुखी घर बनवाना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से जीवन में कई लाभ भी प्राप्त होते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है और इस दिशा में कई देवी-देवताओं का वास होता है।
इस दिशा की ओर घर बनवाने से सुख-समृद्धि का वास होता है और इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
उत्तरमुखी दिशा में घर बनवाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
अगर उत्तरमुखी दिशा में घर है तो इस दिशा में पेड़-पौधे को रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष बढ़ता है।
अगर घर उत्तरमुखी दिशा में है तो इस दिशा की ओर पानी टंकी से बचना चाहिए। ऐसा करने से कई परेशानियां बढ़ने लगती है।
इन कारणों से उत्तरमुखी घर बनवा सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM