शनि अमावस्या के दिन करें ये अचूक उपाय


By Ayushi Singh24, Mar 2025 05:45 PMnaidunia.com

शनि अमावस्या 29 मार्च 2025 को है और यह ग्रह ढाई साल बाद अपनी चाल में परिवर्तन कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या के दिन कौन-से उपाय करें-

अभिषेक करें

शनिदेव को सरसों के तेल में काला तिल मिलाकर अभिषेक करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और वह प्रसन्न होते हैं।

पीपल पेड़ की पूजा करें

शनि अमावस्या के दिन पीपल की जड़ में दूध और जल चढ़ाए। ऐसा करने से शनिदेव से छुटकारा मिलता है और सुख-शांति का वास होता है।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनि अमावस्या के दिन शनिदेव के मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

दान करें

शनि अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में दान करना अच्छा माना जाता है। साथ ही, इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

शनि चालीसा का पाठ करें

शनि अमावस्या के दिन शनि चालीसा का पाठ करना बेहद जरूरी होता है। इससे शनिदेव की भक्तों पर कृपा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

शनि अमावस्या के दिन ये अचूक उपाय करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

इस दिन लक्ष्मी बीज मंत्र का जाप करने से देवी लक्ष्मी की मिलती है कृपा