हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है और इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। आइए जानते हैं कि वट सावित्री कौन-से महा उपाय करने पर वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी-
वट सावित्री के दिन वट वृक्ष की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही, प्रेम बना रहता है।
वट सावित्री के दिन वट वृक्ष की 11 बार परिक्रमा करने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है और इससे खुशहाली बनी रहती है।
वट सावित्री के दिन वट वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।
वट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाओं को निर्जला व्रत रखना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाओं को बरगद पेड़ के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
वट सावित्री के दिन ये महा उपाय करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM