कर्ज से छुटकारा पाने के लिए वट सावित्री के दिन करें ये उपाय


By Ayushi Singh19, May 2025 11:33 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में वट सावित्री का विशेष महत्व है और इस दिन हर सुहागिन महिलाएं अपने की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। आइए जानते हैं कि कर्ज से छुटकारा पाने के लिए वट सावित्री के दिन कौन-से उपाय करें-

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें

वट सावित्री के दिन बरगद पेड़ के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में धन संबंधित लाभ होते हैं।

पीली कौड़ियां अर्पित करें

वट सावित्री के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें पीले रंग की 11 कौड़ियां अर्पित करें। ऐसा करने से कर्ज से जल्दी छुटकारा मिलता है।

पति-पत्नी साथ करें पूजा

पूजा कहा जाता है कि वट सावित्री के दिन माता लक्ष्मी की पूजा पति-पत्नी को साथ में करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं।

तांबे के लोटे से जल अर्पित करें

वट सावित्री के दिन तांबे के लोटे से बरगद पेड़ को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं।

बरगद पेड़ की परिक्रमा करें

वट सावित्री पेड़ की कच्चा सूत लपेटते समय 11 बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

घी का दीपक जलाएं

वट सावित्री के दिन बरगद पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है।

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए वट सावित्री के दिन ये उपाय करें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कमर पर तिल होना क्या दर्शाता है?