शरीर पर तिल होना बेहद खास माना जाता है। ऐसे में अगर आपके कमर पर तिल है, तो इसका खास महत्व है। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-
माना जाता है कि जिस व्यक्ति के कमर पर तिल होता है, उन्हें जीवन में सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
अगर आपके कमर पर तिल है, तो यह भाग्यशाली होने का प्रतीक माना जाता है। इससे आपके जीवन में आने वाली मुश्किलें जल्दी खत्म हो सकती हैं।
कमर पर तिल होना शुभ माना जाता है। इसलिए, यह जीवन में नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को कम कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
कमर पर तिल वाले लोग आमतौर पर आत्मविश्वासी और मेहनती माने जाते हैं। ये जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना डटकर करते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर पर तिल के रंग और आकार के आधार पर इसका प्रभाव अलग-अलग हो सकता है।
जिस व्यक्ति के कमर पर तिल होता है, उन्हें समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, यह मजबूत आर्थिक स्थिति का भी प्रतीक होता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com