बारिश का मौसम कई समस्याओं का निवारण लेकर आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बारिश के पानी से कुछ उपायों को करने से परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि बारिश के पानी से कौन-से उपाय करने चाहिए-
अगर किसी व्यक्ति के कुंडली में चंद्रमा ग्रह कमजोर है तो हरे रंग की बोतल में बारिश के पानी को अगले साल तक के लिए रख लेना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा ग्रह मजबूत होता है।
अगर लंबे समय से बीमार है तो बारिश के पानी को साफ बर्तन में जमा कर लें। उस जल से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से बीमारी से जल्दी राहत मिलती है।
अगर लंबे समय घर पर किसी की नजर लग गई है तो एक साफ बर्तन में बारिश के पानी को जमा कर लें। इस पानी को हनुमान जी के सामने रखकर 51 दिन तक हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद घर में छिड़क दें।
घर के मुख्य द्वार पर बारिश के पानी का छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
बारिश के पानी से इन उपायों को करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और इससे तरक्की भी प्राप्त होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
बारिश के पानी से ये उपाय करने से बुरी नजर दूर होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM