हिंदू धर्म में सूर्य देव की पूजा करना शुभ और पवित्र होता है। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता और सुख-शांति बनी रहती है।
रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करें, इसे करने के लिए तांबे के लोटे में लाल फूल और चुटकी भर कुमकुम मिलाकर जल दें।
सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य गायत्री मंत्र का जाप 11 या 108 बार करना शुभ फल दे सकता है।
सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए रविवार के दिन गुड़ और लाल वस्त्र जरूरतमंदों को दान करना शुभ होता है।
रोजाना इन तीन आसान उपायों को करने से सूर्य देवता को प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आपके परिवार पर सदैव बनी रहती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आपके जीवन पर किसी तरह की परेशानी है, तो ऐसे में सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन व्रत करना शुभ फल दे सकता है।
सूर्य देवता की पूजा करने से घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियों को दूर करने और सकारात्मक शक्तियों का संचार करने में सहायता मिलती है।
सूर्य देव की पूजा करने के दौरान अशुद्ध कपड़े ना पहनें। साथ ही, जल अर्पित करते समय पैरों में चप्पल का उपयोग ना करें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com