हिंदू धर्म के अनुसार, भोजन बनाने से पहले वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। खाना बनाने से पहले कुछ नियमों को जान लेना चाहिए।
रसोईघर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। अगर ऐसे में कुछ उपाय करें, तो अन्न और धन दोनों में बरकत हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगानी चाहिए क्योंकि वहां उनका वास होता है। ऐसा करने से अन्न में बरकत होगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना बनाने के लिए दिशा का ध्यान रखना चाहिए। खाना बनाते समय अपना मुंह पूर्व दिशा की ओर रखें।
अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा को सात्विक भोजन का भोग लगाना चाहिए। उसके बाद ही फिर लोगों को भोजन कराना चाहिए।
खाना बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि पहली रोटी गाय माता की ही हो। गाय माता को पहली रोटी खिलाने से घर में खुशियां आती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
खाना बनाते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ