हिंदू धर्मशास्त्रों के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त बेहद शुभ होता है और इस मुहूर्त में कुछ विशेष कार्यों से जीवन बदल सकता है।
मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में कुछ विशेष कार्यों को करने पर व्यक्ति को बल, विद्या और सफलता आसानी से मिल जाती है।
ब्रह्म का अर्थ है परमात्मा और मुहूर्त का अर्थ है समय। इसलिए इसे परमात्मा का समय माना जाता है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पूजा या जप करना बेहद शुभ माना जाता है। इस समय अपने आराध्य से जुड़ना आसान होता है।
इस मुहूर्त में ध्यान करने पर व्यक्ति का अंतर्मन शांत रहता है और मन की उलझनों से मुक्ति मिल जाती है।
अपनी खूबियों और कमियों को पहचानने का, आत्म मनन करने का यह उत्तम समय माना जाता है। इससे जीवन में तरक्की मिलती है।
इस वक्त की पढ़ाई सबसे ज्यादा समय तक दिमाग में रहती है और पढ़ी हुई चीजें आसानी से याद होती हैं।