शास्त्रों के अनुसार, शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन कुछ उपाय करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। साथ ही धन की कमी दूर होती है।
शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आप इस दिन दूध, चावल, मिश्री या कपड़े दान कर सकते हैं। इससे करने से घर धन की कमी दूर होती है।
शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद माता लक्ष्मी के लिए सफेद फूलों और खीर से पूजा करें। इस दौरान "ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें।
जिन लोगों के घर आर्थिक समस्याएं चल रही है, उन्हें शुक्रवार को व्रत रखना चाहिए। ये व्रत फलाहार करें और शाम के वक्त माता लक्ष्मी की कथा सुनें।
शुक्रवार के दिन घर के सभी कोनों और मुख्य द्वार पर तुलसी जल छिड़कना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करते समय पानी में थोड़ा दूध मिला ले, फिर इस पानी से स्नान करें। इससे घर में धन वृद्धि होती है।
शुक्रवार की सुबह गाय को रोटी खिलाना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है। साथ ही तरक्की होने लगती है।
शुक्रवार के दिन घर के साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी वहीं वास करती हैं, जहां साफ-सफाई हो। इसलिए घर को साफ रखें।
इसी तरह धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM