वृंदावन से किन चीजों को लाना शुभ होता है? जानें


By Ram Janam Chauhan12, Dec 2024 05:42 PMnaidunia.com

अगर आप वृंदावन घूमने आते हैं, तो यहां की धरती से किन चीजों को लेकर जाना शुभ हो सकता है। आइए जानते हैं, इस बारे में-

क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज?

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार वृंदावन की पावन धरती से इन चीजों को घर लेकर आना शुभ माना जाता है।

रंग लेकर आना शुभ

वृंदावन की धरती से यहां के पवित्र रंग, जो होली या किसी भी विशेष कार्यों के इस्तमाल होते हैं, उन्हें लेकर आप घर आ सकते हैं।

चंदन लेकर आना शुभ

चंदन का इस्तेमाल भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते समय किया जाता है, तो इसे घर लेकर आना शुभ माना गया है।

कान्हा के कपड़े लाएं

वृंदावन से भगवान कृष्ण के लिए बनाए गए कपड़े और उनके पूजा के सामान को लेकर जाना शुभ माना जाता है।

पंचामृत लेकर आना शुभ

भगवान श्री कृष्ण की भूमि वृंदावन से पंचामृत ला सकते हैं। जिसे पूजा करने के दौरान इस्तेमाल किया जाता है।

भक्ति भाव की चीजें लाएं

वृंदावन से आमतौर पर पूजा-पाठ और भक्ति से जुड़ी हुईं चीजों का लाएं, जिसकी आप सेवा कर सकें।

इन चीजों का ना लाएं

महाराज जी के अनुसार तुलसी, पेड़ या मिट्टी जैसे तत्वों को नहीं लाना चाहिए। साथ ही, गिरीराज जी को भी लेकर आना अशुभ माना जाता है।

इन चीजों को वृंदावन से लाना शुभ माना जाता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

घर में भूलकर भी लगाएं ये 7 पौधे, बढ़ सकती है नकारात्मकता