शुक्रवार को करें ये उपाय तो दूर होगी पैसों की तंगी
By Sandeep Chourey2023-05-12, 09:58 ISTnaidunia.com
पौराणिक मान्यता
हिंदू धर्म में मान्यता है कि शुक्रवार दिन संतोषी माता और मां वैभव लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ होता है। इस दिन देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फल मिलता है।
देवी लक्ष्मी का ध्यान
शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का ध्यान, मंत्र जाप व आरती करने से धन, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है।
ऐसे करें देवी लक्ष्मी की पूजा
मां लक्ष्मी के मंदिर में शुक्रवार को जल अर्पित करना चाहिए और शुक्रवार के दिन सप्तशती श्लोक का पाठ करें। मां लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं।
लाल कपड़े का दान
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन एक लाल कपड़ा दान करें। शुक्रवार को मां लक्ष्मी का भजन सुनें या गाएं।
गौ माता को रोटी
शुक्रवार को गौ माता को खिलाने से भी देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। गौमाता की सेवा करना शुभ होता है।
श्री सूक्त का पाठ करें
श्री सूक्त का पाठ अत्यंत पुण्य दायक होता है और मां लक्ष्मी के प्रति भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक होता है। विधिवत तरीके से पढ़ने से मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।
अखंड ज्योत जलाएं
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के पूजाघर में अखंड ज्योति प्रज्वलित करें। अखंड ज्योति को 11 दिनों तक प्रज्वलित रख सकते हैं।
Sandalwood tricks : चंदन का यह उपाय घर में लाएगा सुख-शांति