शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय को करके मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। चलिए जानते हैं-
शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
शुक्रवार के दिन शाम को तुलसी के पास दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
शुक्रवार के दिन घर की साफ सफाई करें। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन तिजोरी की सफाई जरूर करें। क्योंकि लक्ष्मी मां वहीं वास करती हैं, जहां सफाई होती है।
शुक्रवार के दिन तिजोरी में कमलगट्टा रखना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में आया पैसा टिकता है।
शुक्रवार के दिन लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन और ऐश्वर्य बढ़ता है।
शुक्रवार के दिन मंदिर में लक्ष्मी मां का पूजा करते समय घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। यह उपाय धन और समृद्धि की संभावनाएं लाता है।
शुक्रवार के दिन चांदी का सिक्का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस सिक्के को आप मंदिर में रख सकते हैं।
इसी तरह की धर्म और आध्यात्मिक से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com