चैत्र माह की नवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन मनाया जाता है। रामनवमी के दिन सभी जगह सकारात्मकता, उत्साह और पवित्रता रहती है।
इस दिन का उपयोग हम अपने डर को दूर करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
आपके जन्मांक के अनुसार आप रामचरितमानस की इन चौपाई से अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। जीवन में स्वास्थ्य, सुख-शांति और आर्थिक संपन्नता हासिल कर सकते हैं।
जिनका जन्मांक एक है वह सामाजिक परिस्थितियों से उबर सकते हैं। चौपाई- अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, अनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।
आप अपने जीवनसाथी के एक रोमांचक यद्यपि सरल जीवन चाहते हैं। लेकिन हर बार बाधाएं आपकी राह रोकती है। चौपाई- तब जनक पाइ बसिष्ठ आयसु ब्याह साज संवारि कै। मांडवी श्रुतकीरति उरमिला कुअंरि लईं हंकारि कै।
सफलता की राह आसान नहीं होती, कई बार फेल होना पड़ता है। लक्ष्य पूर्ति में यह चौपाई मदद करेगी। चौपाई- भव भेषज रघुनाथ जसु सुनहिं जे नर अरु नारि। तिन्ह कर सकल मनोरथ सिद्ध करहिं त्रिसिरारि॥
आप दूसरों के लिए काफी कुछ करते हैं, लेकिन बदले में कुछ मांग नहीं करते। खुद के मुश्किल समय में भी आप दूसरों से मदद नहीं मांगते। चौपाई- दिन दयास बिरिदु संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी।
आपको लगता है हर कोई आपको देख रहा है, इस बारे में आप ज्यादा विचार करते हैं। इस चौपाई को दैनिक जीवन में लाए- चौपाई- होईहि सोई जो राम रचि राखा, का करि तर्क बढ़ावै साखा।
खुद में विश्वास रखने और अतिआत्मविश्वास में महीन रेखा होती है। जो सफलता तक ले जाती है। इस चौपाई से मदद मिलेगी- चौपाई- गुरु बिन भव निधी तरइ न कोई। जौ बिरंचि संकर सम होई।।
अब क्या, यदि ऐसा हुआ तो, मैं ही क्यों...इस तरह के प्रश्न अक्सर ही सामने आते हैं। अपने अनचाहे भय को इस चौपाई से दूर करें। चौपाई- रामकथा सुंदर कर तारि। समशय बिहग उदव निहारी।।
हमेशा अपने लक्ष्यों और करियर के प्रति ध्यान देने वाले व्यक्ति है। रामायण की यह चौपाई आपके लिए हैं- चौपाई- जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं। सुख संपति नाना बिधि पावहिं। सुर दर्लभ सुख करि जग माहीं।
आपमें कई गुण हैं, लेकिन आप लक्ष्य से पहले दूसरी ओर मुड़ जाते हैं। इससे लाभ मिलेगा- चौपाई- जेहि पर कृपा करहू जानु जानि, कबी उर अजिर नचावही बनि। मोरि सुधारी सो सब भांति, जसू कृपा नाहिन कृपा अघाति।।