गाय यानी गौमाता के बारे में कुछ बातें आपको हैरत में डाल सकती हैं।
पुराणों में कहा गया है कि गाय की पूंछ को छूने मात्र से मुक्ति मिलती है। गौमाता को मोक्ष दिलाने का माध्यम कहा गया है।
देशी गाय के एक ग्राम गोबर में करीब 300 करोड़ जीवाणु होते हैं।
गौमाता के सीगों की जड़ में देवी पार्वती और सींगों के बीच में भगवान सदाशिव मौजूद रहते हैं।
पुराणों में कहा गया है कि गोपाष्टमी के दिन गाय का पूजन करने से मनुष्य को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
शोध में कहा गया है कि गाय में अन्य प्राणियों की तुलना में सकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है।
गौमाता के विधिवत पूजन से 33 करोड़ देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है।
गौमाता के सींगों के अग्र भाग में भगवान वेदव्यास की मौजूदगी रहती है।