क्या सर्दी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?


By Prakhar Pandey25, Oct 2023 02:30 PMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल एक समस्या

बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना काफी परेशानी जनक होता है। आइए जानते हैं कि क्या सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता हैं या नहीं?

बीमारियों का खतरा

खून में मिलने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल से कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, दिल के रोग जैसी तमाम बीमारियों का खतरा रहता है।

खाद्य पदार्थों से निर्माण

कोलेस्ट्रॉल का बनाने में लिवर का भी योगदान होता हैं। ऐसे खाद्य पदार्थ जिसमें अधिक फैट, ऑयल, मसाले और कैलोरी आदि होते हैं वह कोलेस्ट्रॉल का निर्माण करते हैं।

फिजिकल एक्टिविटी

ठंड के मौसम ज्यादातर उम्रदराज लोगों की फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती हैं। यह भी कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की एक वजह हो सकती है।

जीवनशैली में बदलाव

सर्दियां आते ही जीवनशैली में बदलाव बेहद आम बात होती है। ठंड के मौसम में रजाई से उठना भी आपस में एक लड़ाई होती है। खासकर खानपान में भी काफी बदलाव आते है।

खानपान में बदलाव

ठंड के मौसम में खानपान में भी बदलाव आने लगता है। बिना एक्सरसाइज लोग गरमा गरम पकोड़े, मीठे पकवान और अन्य तली भुनी चीजों का सेवन करना चाहिए।

करें इन चीजों से परहेज

सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए घी, मक्खन, आइसक्रीम, मिठाई और चॉकलेट आदि से परहेज करना चाहिए। साथ ही, सैचुरेटेड फैट वाले प्रोडक्ट का भी कम से कम इस्तेमाल करें।

अच्छा खाएं और एक्टिव रहें

सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए हेल्दी खानपान अपनाएं। साथ ही, बॉडी को एक्टिव रखने के लिए एक्सरसाइज भी करें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Bad Habits For Brain: इन आदतों की बदौलत दिमाग हो जाएगा खोखला