क्या अखरोट खाने से कम होता है यूरिक एसिड?


By Shivansh Shekhar04, Jul 2024 02:00 PMnaidunia.com

यूरिक एसिड की समस्या

शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है, क्योंकि ऐसी स्थिति में आपके शरीर में कई बीमारियां हो सकती हैं।

यूरिक एसिड की सफाई

जब हमारी किडनी यूरिक एसिड को पूरी तरह से फिल्टर नहीं कर पाती है तो ये चीज हड्डियों के ज्वाइंट पर क्रिस्टल के तौर पर जमने लगती है।

पैरों में सूजन

इसके कारण पैरों में सूजन और जोड़ों का दर्द महसूस होने लगता है। जब प्यूरीन का डाइजेशन सही से नहीं हो पाता है तो यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है।

डेली डाइट

इस दिक्कत से निजात पाने के लिए आपको अपनी डेली डाइट में बदलाव करने की जरूरत होती है। आइए उसके बारे में जानते हैं।

अखरोट का सेवन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अखरोट का सेवन यदि रोजाना किया जाए तो यूरिक एसिड की परेशानी को दूर करने के लिए किया जा सकता है।

कैसा होता है असर?

अखरोट को ओमेगा 3 का बेहद रिच सोर्स माना जाता है। इसमें कॉपर, फास्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 जैसे कई गुण पाए जाते हैं।

हेल्दी प्रोटीन

अखरोट में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस ड्राई फ्रूट में हेल्दी प्रोटीन पाया जाता है जिसकी मदद से यूरिक एसिड के लेवल को कम किया जा सकता है।

कितना खाएं रोजाना?

यदि आप रोजाना 3 से 4 मीडियम साइज के अखरोट खाएंगे तो यूरिक एसिड को कम करना बेहद आसान हो जाता है। कुछ लोग इसे पानी में भिगोकर खाना पसंद करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

उलझी हुई जिंदगी को पटरी पर लाएंगी ये 7 अच्छी आदतें