नारियल तेल बालों के लिए किसी दवा से कम नहीं माना जाता है। इसके साथ ही, नारियल तेल स्किन के लिए भी बेहतरीन होता है, लेकिन ज्यादा नहीं 2-3 बूंद ही लगानी चाहिए।
अगर आप चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करते है, तो आपको कई फायदे मिल सकते है। आइए जानते है कि स्किन पर नारियल तेल लगाने से क्या-क्या फायदे मिलते है?
अगर आप एक्ने की समस्या से जूझ रहे है, तो चेहरे पर नारियल का तेल लगाना चाहिए। नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं।
नारियल तेल चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर करने में कारगर होते है। दाग-धब्बे हटाने के लिए नारियल तेल से मालिश करें।
स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए रोजाना चेहरे पर नारियल का तेल लगाना चाहिए। नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज रखता है।
चेहरे की ग्लो को बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है, लेकिन आप रोजाना चेहरे पर नारियल तेल लगाते है, तो स्किन ग्लोइंग होती है।
कुछ लोगों के चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां निकलने लगती उनको भी नारियल का तेल लगाना चाहिए। नारियल का तेल झुर्रियों को कम करता है।
नारियल तेल चेहरे पर रात को सोने से पहले लगाना चाहिए। हाथ में 2-4 बूंद नारियल तेल डालें और फिर चेहरे की मालिश करें।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ