गहरी सांस लेने से बीपी कंट्रोल होता है?


By Arbaaj19, Jun 2025 02:20 PMnaidunia.com

गहरी सांस लेना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

हाई बीपी की समस्या

ज्यादा तनाव के कारण लोग बीपी की समस्या के शिकार होते हैं। बीपी हाई होने से दिल और रक्त वाहिकाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

गहरी सांस और बीपी

हां, गहरी सांस लेने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। बीपी हाई होने पर मरीज को गहरी सांस लेनी चाहिए। यह एक अच्छा और आसान उपाय है।

तनाव होता है कम

गहरी सांस व्यक्ति के तनाव को कम करता है, जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल होने लगता है। इसलिए, गहरी सांस लेना चाहिए।

दिल की गति धीमा

ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिल तेजी से धड़कने लगता है, लेकिन गहरी सांस लेने पर दिल की गति धीमी हो जाती है, जो प्रेशर को नॉर्मल करता है।

ऑक्सीजन की आपूर्ति

गहरी सांस लेने से ऑक्सीजन की आपूर्ति शरीर के अंगों में अच्छे से होती है। इस अंग में हार्ट भी शामिल होता है।

रक्त वाहिकाओं को आराम

अगर बीपी बढ़ने पर आप गहरी सांस लेते हैं, तो रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है, जिससे रक्त प्रवाह में सुधार होता है और ब्लड प्रेशर कम होता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बढ़े हुए Sugar Level में रामबाण है यह देसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी