हाजमा होगा दुरुस्त गर्मी में रोजाना पिएं ये 2 देसी ड्रिंक्स


By Ram Janam Chauhan19, Jun 2025 11:56 AMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में पसीना आना और पाचन संबंधी समस्याएं होना आम है। ऐसे में अगर आप ये 2 देसी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, तो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है।

सौंफ और मिश्री का पानी पिएं

अगर आप रोजाना सौंफ और मिश्री का पानी मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

सौंफ और मिश्री का पानी कैसे बनाएं

सौंफ और मिश्री का पानी बनाने के लिए 1 चम्मच सौंफ और आधा चम्मच मिश्री को रातभर पानी में भिगोएं। इसके बाद सुबह खाली पेट सेवन करें।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप गर्मियों के मौसम में नियमित रूप से सौंफ और मिश्री का पानी सेवन करते हैं, तो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।

पुदीना और नींबू पानी

पाचन शक्ति को बूस्ट करने के लिए पुदीने और नींबू पानी का मिश्रण सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, इससे पेट भी ठंडा रहता है।

कैसे बनाएं नींबू और पुदीने का पानी

नींबू और पुदीने का पानी बनाने के लिए करीब 5-6 ताजा पुदीने की पत्तियां लें और उसमें नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको इन 2 ड्रिंक्स से किसी तरह की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

लिवर में पानी भरने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण