शरीर के लिए पानी जरूरी होता है। पानी की कमी होने पर शरीर कमजोर और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं कि क्या गुनगुना पानी पीने से पेट कम होता है?
ठंडा और गुनगुना दोनों ही पानी का सेवन किया जाता है। लेकिन, कई समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग गर्म यानी गुनगुने पानी का सेवन करते हैं।
आमतौर पर लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए गर्म पानी पीते हैं। कुछ लोगों गुनगुना पानी पीना फायदेमंद भी बताते हैं।
हां, गुनगुना पानी पीने से पेट की चर्बी कम हो सकती है। गुनगुना पानी पीने से शरीर में बढ़ रही अतिरिक्त चर्बी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
गुनगुना पानी पीने से पेट की चर्बी इसलिए कम होती है, क्योंकि मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
पेट की चर्बी कम करने के लिए गुनगुना पानी पीने का सही समय सुबह का माना जाता है। सुबह सोकर उठने के बाद खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं।
गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे पेट की चर्बी कम हो सकती है। लेकिन साथ ही, आपको खानपान का भी ध्यान रखना होगा।