पपीता सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन ब्लड शुगर के मरीजों को खानपान का काफी ध्यान रखना होता है वरना शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।
शुगर के मरीज मीठी चीजों का सेवन कम से कम करते हैं। ऐसे में कई लोगों पपीते का सेवन भी नहीं करते हैं। आइए जानते हैं कि क्या पपीता खाने से शुगर बढ़ता है?
हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए पपीता खाना फायदेमंद होता है। इस फल का सेवन आपके लिए बिल्कुल सुरक्षित है।
पपीते में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इस फल का सेवन शुगर वालों के लिए अच्छा होता है।
डायबिटीज के मरीजों को उन फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स हो। पपीता एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फल है।
पपीते में फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के अलावा विटामिन-सी, विटामिन-ए, कैल्शियम, पोटैशियम और प्रोटीन पाया जाता है।
शुगर के मरीजों के लिए पपीते का सेवन करना फायदेमंद होता है। लेकिन रोजाना ज्यादा मात्रा में खाने से नुकसान भी हो सकता है।