लहसुन खाना कई समस्याओं में फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं कि क्या कच्ची लहसुन खाने से पेट की चर्बी कम होती है?
अगर आपकी पेट की चर्बी दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, तो उसे कम करना चाहिए वरना यह समस्या बन सकती है।
हां, अगर कच्ची लहसुन का सेवन करते हैं, तो पेट की चर्बी पिघलाने में मदद कर सकती है। दरअसल, लहसुन में कई पोषक तत्व होते हैं।
कच्ची लहसुन खाने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जो पेट की चर्बी को कम करता है। साथ ही, वजन को भी कम करता है।
कच्ची लहसुन की कलियों को खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। इसके बढ़ने से शरीर की चर्बी कम होने लगती है।
पेट की चर्बी कम करने के लिए लहसुन का सेवन सही समय पर करना चाहिए। खाली पेट लहसुन खाने से चर्बी पिघलने लगती है।
कच्ची लहसुन का सेवन करने के लिए 4 लहसुन की कली लें और उनके छिलके उतार लें। इन कलियों को चबाकर खाएं फिर 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं।
इस तरह कच्ची लहसुन का सेवन करने से पेट की चर्बी कम होती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ