बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल रोटी में मिलाकर खाएं ये भूरी चीज


By Ram Janam Chauhan21, Dec 2024 12:55 PMnaidunia.com

अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते हैं, तो रोटी में इस एक चीज को मिलाकर खाने से इस समस्या से निजात मिल सकता है-

फाइबर से भरपूर

इसमें मौजूद हाई फाइबर वजन को कंट्रोल करने और पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए, इसे रोटी में मिलाकर सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर

इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है। साथ ही, खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

अलसी के फायदे

अलसी को रोटी में मिलाकर खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

प्रोटीन से भरपूर

इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होती है। जिसके कारण मांसपेशियों को मजबूत बनाने और फैट कम करने में मदद मिलती है।

पाउडर के रूप में सेवन करें

अलसी को पीसकर पाउडर बनाकर इसे पराठा, रोटी या अन्य खाद्य पदार्थों के साथ सेवन कर सकते हैं।

सेवन करने के अन्य तरीके

अगर आपको रोटी में मिलाकर इसका सेवन नहीं करना है, तो इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका सेवन कर सकते हैं।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको अलसी के बीज से किसी तरह की समस्या है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

रोटी में असली के बीज मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

2 हफ्ते रोज 1 अमरूद खाएं, मिलेंगे अद्भुत फायदे