क्या बीजों को खाने से हो सकती है पथरी?


By Ram Janam Chauhan19, Dec 2024 03:32 PMnaidunia.com

कई लोगों को मनाना होता है कि बीजों का सेवन करने से पथरी हो सकती है, लेकिन ऐसा सच में हो सकता है। आइए जानते हैं, इस बारे में

बीज खाने के फायदे

कई बीज जैसे कि सूरजमुखी, अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन करने से शरीर को पोषक तत्व मिलने के साथ बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

कैसे बनती है पथरी?

जब शरीर के अंदर मिनरल्स, कैल्शियम और ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा और यह जमा होने लगते हैं, तो पथरी की समस्या हो सकती है।

पानी कम पीने के कारण

अगर आप रोजाना कम मात्रा में पानी पीते हैं, तो ऑक्सलेट को बाहर निकालने में परेशानी होती है। जिससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।

किन बीजों में है ऑक्सलेट

कुछ फूड्स जैसे कि टमाटर या अमरूद इनमें ऑक्सलेट की मात्रा होती है। जिसकी वजह से पथरी होने की संभावना बढ़ सकती है।

सीमित मात्रा में खाएं

बीजों का सेवन नुकसान नहीं देता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए। साथ ही, संतुलित मात्रा में पानी पीना चाहिए।

बीजों से परहेज करें

जिन लोगों को पहले से किडनी या गॉल ब्लैडर में पथरी या ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा हो, उन्हें बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

डॉक्टर की सलाह लें

अगर आपको पथरी की समस्या है या पहले समस्या थी। ऐसे में बीजों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

बीजों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें।

इन 5 समस्याओं में अमृत है अंजीर का सेवन