अंजीर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से 5 समस्याओं में लाभ मिल सकती हैं। आइए जानते हैं कि इसका सेवन कैसे करना चाहिए।
अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो अंजीर खाएं। अंजीर में विटामिन्स की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर के इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
अंजीर एक लो कैलोरी फूड होता हैं। अगर आप इसको डाइट में शामिल करें, तो मोटापा कम करने में मददगार मिल सकती है।
अंजीर का सेवन करने से पाचन भी दुरुस्त रहता है, क्योंकि फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से पाचन ठीक रहता है।
अंजीर में विटामिन और फैटी एसिड पाया जाता है.जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता हैं। इसका सेवन शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है।
यदि आपकी हड्डियों कमजोर हो रही है, डाइट में अंजीर शामिल करना चाहिए। अंजीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता हैं, जो कि आपकी हड्डियों को मजबूत करता हैं।
अंजीर का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। रात को 2 अंजीर भिगोकर रखें और सुबह दूध में मिलाकर उसका सेवन करें।
इन 5 समस्याओं में अंजीर अमृत साबित होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ