कुछ लोगों के लिए वेट लॉस करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। अगर आपको बोला जाए कि खड़े रहने से भी वजन कम किया जा सकता है तो क्या आप भरोसा कर पाएंगे।
ऐसा अक्सर सुनने को मिलता है कि खड़े रहने से वजन कम करने में मदद मिलती है। आज बात इस विषय को लेकर थोड़ा विस्तार से कर रहे हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बैठने की तुलना में खड़े रहने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं। हालांकि, दोनों ही स्थिति में कैलोरी बर्न होने में ज्यादा फर्क नहीं होता है।
खैर, खड़े रहना शरीर के लिए जरूरी होता है। खड़े रहने के दौरान शरीर का बैलेंस भी बना रहता है। इस वजह से कहा जाता है कि इंसान को सीधा खड़ा होना चाहिए।
कई रिसर्च में इस बात का जिक्र मिलता है कि महज खड़े रहने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। ऐसे में कहना लाजमी होगा कि वजन कम करने के लिए आप खड़े भी रह सकते हैं।
यदि आप वजन कंट्रोल करने के लिए ज्यादा समय तक खड़े रहते हैं तो यह भी सही नहीं है। दरअसल, किसी भी चीज की अति खतरनाक हो सकती है।
सवाल खड़ा होता है कि महिला और पुरुषों की तुलना में खड़े रहने से कौन ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकता है। बता दें कि पुरुष खड़े रहकर ज्यादा कैलोरी कम कर सकते हैं।
अगर कुछ समय तक इंसान खड़ा रहकर काम करता है तो उसे फिट रहने में मदद मिलती है। बशर्ते किसी को भी हद से ज्यादा खड़े रहने से बचना चाहिए।