चाय पीने से क्या सच में उड़ती है नींद? जानें


By Sahil11, Oct 2023 03:25 PMnaidunia.com

चाय पीना

ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि चाय पीने से नींद नहीं आती है। कुछ लोग तरोताजा महसूस करने के लिए भी चाय का सेवन करते हैं।

क्या सच में भागती है नींद?

काम करते समय नींद आने पर हर कोई चाय पीने की सलाह देता है। आइए जान लेते हैं कि क्या सच में चाय पीने से नींद उड़ सकती है।

तरोताजा महसूस करना

चाय पीने के बाद कुछ देर के लिए सभी तरोताजा महसूस करने लगते हैं। इसके पीछे वजह है कि चाय में एक ऐसा स्टिलुमेंट होता है, जो बॉडी सेल्स को बूस्ट करने का काम करता है।

ऐसे भागती है नींद

दरअसल, चाय के अंदर मौजूद स्टिलुमेंट कैफीन होता है। इसकी मदद से नींद लाने वाले एडिनोसिन रिसेप्टर कुछ देर के लिए ब्लॉक हो जाते हैं।

कैफीन का असर

कैफीन को भी एक तरह का नशीला पदार्थ माना जाता है। इसका असर अन्य नशीले पदार्थों की तरह ही कुछ देर बाद शुरू होकर 4 से 5 घंटे तक बरकरार रहता है।

नींद न आने की समस्या

ऐसा देखा गया है कि चाय के शौकीनों को अक्सर कम नींद आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा तनाव की स्थिति भी पैदा हो जाती है।

लिमिट में पिएं चाय

शरीर में ज्यादा मात्रा में कैफीन जानने के कई साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसी वजह के चलते एक्सपर्ट कम मात्रा में चाय पीने की सलाह देते हैं।

कितनी पीनी चाहिए चाय?

डॉक्टरों का मानना है कि अगर आप दिन में दो कप चाय पीते हैं तो यह दवा की तरह असर करती है। हालांकि, इससे ज्यादा चाय पीना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आम की पत्तियों को चबाने के 5 फायदे