वॉक करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या वॉक करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
कोलेस्ट्रॉल इंसान की नसों में जमता है, जिससे हार्ट पर बुरा असर पड़ता है। बता दें कि बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए बुरा होता है। वहीं,गुड कोलेस्ट्रॉल अच्छा माना जाता है।
कोलेस्ट्रॉल दवा के साथ ही अच्छी आदतों और खानपान से भी कंट्रोल किया जा सकता है। उन्ही में से एक अच्छी आदत वॉक करना है।
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में वॉक फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, वॉक करने से मांसपेशियों पर असर पड़ता है, जिससे ट्राइग्लिसराइड को पिघलाने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को धीरे-धीरे वॉक करने की जगह तेज वॉक करना चाहिए, ताकि शरीर से पसीना निकलने में आसानी हो।
कोलेस्ट्रॉल वालों को रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक करना चाहिए। साथ ही, भोजन करने के तुरंत बाद भी वॉक करना चाहिए।
वॉक करने से शरीर को अन्य फायदे भी मिलते हैं। वॉक करने से वजन कंट्रोल, हार्ट दुरुस्त, पाचन में सुधार और मांसपेशियां मजबूत होती है।