क्या पैदल चलने से शुगर लेवल कम होता है?


By Arbaaj18, Feb 2025 04:49 PMnaidunia.com

पैदल चलना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या शुगर की समस्या में फायदेमंद होता हैं? आइए इसके बारे में जानते है।

ब्लड शुगर लेवल क्यों बढ़ता है?

ब्लड शुगर का लेवल बढ़ना लाइफस्टाइल से जुड़ी एक समस्या है। गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण शुगर का लेवल बढ़ने लगता है।

पैदल चलने से शुगर लेवल कम होता है?

अगर आप हाई ब्लड शुगर के मरीज हैं, तो पैदल चलना आपके लिए फायदेमंद होगा। पैदल चलने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

ब्लड शुगर में आती है कमी

हां, पैदल चलने से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है, क्योंकि पैदल चलने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर ज्यादा बढ़ता नहीं है।

सुबह-शाम टहलें

शुगर के मरीजों को रोजाना सुबह-शाम टहलने की आदत बनानी चाहिए। इस समय टहलना उनके लिए फायदेमंद होता है।

भोजन करने के बाद पैदल चलें

शुगर का लेवल खाने के बाद ज्यादा बढ़ता है इसलिए भोजन करने के तुरंत बाद कम से कम 10 मिनट तक पैदल चलें।

वजन भी रहेगा कंट्रोल

पैदल चलने से शरीर का वजन भी कंट्रोल में रहता है। शुगर के मरीजों को मोटापे से बचने की भी डॉक्टर सलाह देते हैं।

पैदल चलने से शुगर कम होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बवासीर में न करें ये गलतियां, पड़ सकते हैं लेने के देने