रोजाना करेंगे ये 4 काम, तो गुस्सा हो जाएंगी मां लक्ष्मी


By Ram Janam Chauhan09, Jun 2025 01:57 PMnaidunia.com

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसे में अगर आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहिए, तो इन 4 कामों को करने से बचना चाहिए।

घर में गंदगी रखने की आदत

मां लक्ष्मी स्वच्छता में वास करती हैं। ऐसे में अगर आप घर में गंदगी रखते हैं, तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

देर से उठने की आदत

कई लोग सुबह सूरज उगने के बाद उठते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। जिससे आपके जीवन में धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।

पूजा ना करने की आदत

अक्सर लोग सुबह उठकर काम में व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में पूजा करना लोग भूल जाते हैं, लेकिन ऐसा करने पर मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।

किसी को अपशब्द बोलना

कई लोग अक्सर छोटी-छोटी बातों पर अपशब्द बोल देते हैं। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं। साथ ही, इससे आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

नकारात्मक सोच ना रखें

अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गलत सोचने की जगह सकारात्मक सोच रखें। इससे आपको शुभ फल मिल सकता है।

मां लक्ष्मी की करें पूजा

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और जीवन में धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

घर का मंदिर साफ करते समय ये 5 गलतियां करने से हो सकता है भारी नुकसान