कामदा एकादशी पर ये 2 दान करना पुण्यकारी क्यों माना जाता है?


By Ayushi Singh07, Apr 2025 03:30 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व है और इस दिन दान करने से मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि कामदा एकादशी के दिन किन 2 चीजों का दान करना पुण्यकारी माना जाता है-

कामदा एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, कामदा एकादशी 8 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।

अन्न का दान

कामदा एकादशी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में अन्न का दान करना पुण्यकारी माना जाता है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि का वास होता है।

जल का दान

कामदा एकादशी के दिन जो लोग निर्जला व्रत रखते हैं, उन्हें जल दान करने से विशेष लाभ मिलता है। साथ ही, इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

कपड़ों का दान

कामदा एकादशी के दिन कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन नए व पुराने कपड़े साफ-सुथरे करके गरीबों और जरूरतमंदों में दान करना चाहिए।

फल और मिठाई

एकादशी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में फल व मिठाई का दान करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

धार्मिक पुस्तकें

कामदा एकादशी के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करने से जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है और जीवन में शांति का वास होता है।

कामदा एकादशी पर अन्न और जल का दान करना पुण्यकारी माना जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

धन की वर्षा के लिए पर्स में कौन सी 10 चीजें रखनी चाहिए?