हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है। इस दिन इन 5 चीजों का दान करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त हो सकती है।
हिंदू धर्म में दान करने को पुण्य माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। साथ ही, घर में सुख और शांति बनी रहती है।
मंगलवार के दिन बजरंगबली के मंदिर में सरसों का तेल और दीपक अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मान्यताओं के अनुसार, लाल चंदन का दान करने से मानसिक शांति और जीवन में चल रहीं परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
बजरंगबली को लाल वस्त्र प्रिय है। इसलिए, मंगलवार के दिन लाल वस्त्र दान करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
मंगलवार के दिन गुड़ और चने का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में धन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन या तांबे से बनी हुई वस्तुओं को दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मंगल दोष दूर हो सकता है।
मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर, स्वच्छ वस्त्र धारण करें, फिर हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के सामने बैठकर पूजा करें। साथ ही, ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप करना शुभ हो सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com