शुक्रवार को मंदिर में रख दें ताला, पलट जाएगी किस्मत


By Sahil25, Oct 2024 08:00 AMnaidunia.com

ताला खोलेगा किस्मत

शुक्रवार के दिन ताले से जुड़ा उपाय करने से व्यक्ति को किस्मत का साथ मिलता है। चलिए इस उपाय के बारे में विस्तार से जान लेते हैं। 

शुक्रवार को खरीदें ताला

दुकान से एक नया ताला शुक्रवार के दिन खरीदकर लाएं। इसके बाद ताले को शाम के समय अपने पास रखकर सो जाएं।

सिरहाने रखकर सोएं ताला

ताले को सिरहाने रखकर सोने से आपके ऊपर नकारात्मकता का प्रभाव नहीं पड़ेगा।बशर्ते ताले को शुक्रवार के दिन ही सिरहाने के पास रखना होगा।

मंदिर में छोड़ आए ताला

अगले दिन सुबह ताला लेकर किसी मंदिर के पास जाएं। इसके बाद वहां पर ताला छोड़कर घर वापस लौट आएं। इससे आपकी ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाएंगी।

ताले में चाबी रहने दें

ताले से जुड़े इस उपाय को करने के दौरान एक बात का ध्यान रखें कि ताले में चाबी लगी रहें। अगर चाबी निकाल देंगे तो उपाय को कोई खास लाभ नहीं मिलेगा।

अटके हुए कार्य होंगे पूर्ण

शुक्रवार के दिन ताले से जुड़ा ये उपाय अपनाने से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। साथ ही, करियर से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान होगा।

किस्मत का मिलेगा साथ

शुक्रवार के दिन ताले का अचूक उपाय अपनाने से व्यक्ति को किस्मत का साथ मिलता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि भाग्य की बदौलत व्यक्ति को हर कार्य में सफलता हासिल हो जाती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

धनतेरस पर किन रंगों के कपड़े पहनना होता है शुभ