न्याय के देवता शनिदेव की पूजा शनिवार के दिन की जाती है। इस दिन कुछ उपाय करने से शनि की कृपा हासिल करने में मदद मिलती है।
शनिवार के दिन पौधों का दान करना भी शुभ माना जाता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय पौधे का दान किया जाता है।
शास्त्रों में बताया गया है कि शनिदेव को शमी का पौधा अति प्रिय है। यही कारण है कि न्याय के देवता को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को इस पौधे का दान किया जाता है।
जिंदगी में एक के बाद एक परेशानियां आ रही हैं तो शनिवार के दिन शमी पौधे का दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
शनिवार के दिन शमी के पौधे का दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
शास्त्रों में शमी के पौधे का दान करना स्वर्ण के बराबर बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति शमी के पौधे का दान करता है उसे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
शमी के पौधे का दान करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। धन की देवी के आशीर्वाद से जीवन में चल रही आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि शनिवार के दिन किस पौधे का दान करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ