चैत्र मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार 23 अप्रैल, मंगलवार को यह त्योहार मनाया जाएगा।
मंगलवार को हनुमान जयंती होने से इसका महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में इस दिन कुछ उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
हनुमान जयंती के शुभ दिन पर उनकी उपासना और विधि विधान से पूजा की जाती है। ऐसा करने से पवनपुत्र हनुमान काफी प्रसन्न होते हैं।
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन घर में कुछ चीजों को लाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए उन चीजों के बारे में हम आपको बताते हैं।
गदा हनुमान जी का प्रमुख हथियार है। इसे वो काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हनुमान जी की हरेक प्रतिमा पर उनके साथ गदा जरूर देखने को मिलेगा।
हनुमान जयंती के दिन वानर की मूर्ति लाना शुभ माना गया है। वानर सेना ने श्री राम को लंका विजय करने में अहम भूमिका निभाई थी।
हनुमान जयंती के दिन तांबे का एक छोटा सा फरसा लाना शुभ माना गया है। इस उपाय को करने से वास्तु दोष और कुंडली दोष से मुक्ति मिलती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।