सीता नवमी के दिन करें इन 4 चीजों का दान, दोबारा लौटेगी खुशियां


By Ayushi Singh28, Apr 2025 12:30 PMnaidunia.com

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी मनाई जाती है और इस साल 5 मई 2025 को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं कि सीता नवमी के दिन किन 4 चीजों का दान करना चाहिए-

श्रृंगार सामग्री

सीता नवमी के दिन श्रृंगार सामग्री का दान करना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। पूजा करते समय माता सीता को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें और अगले दिन सुहागिनों में यह सामग्री दान करें।

पीला वस्त्र

सीता नवमी के दिन पीला वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है। पीला वस्त्र जरुरमंदों में दान करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।

पीले फलों का दान

सीता नवमी के दिन पीले फलों का दान करें। ऐसा करने से माता सीता के साथ भगवान राम भी प्रसन्न होते हैं और इससे जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

मिट्टी के बर्तन

इस दिन मिट्टी के बर्तन में अनाज भरकर दान किया जाता है। ऐसा करने से माता सीता प्रसन्न होती है और उनकी कृपा प्राप्त होती है।

अनाज का दान

सीता नवमी के दिन अनाज का दान करना लाभकारी होता है। ऐसा करने से घर में अनाज की कमी नहीं रहती है और इससे माता सीता की कृपा प्राप्त होती है।

इन चीजों का न करें दान

इस दिन भूलकर भी फटे पुराने कपड़े, टूटी-फूटी चीजें या सड़ा-गला भोजन दान न करें। ऐसा करने से माता सीता नाराज होती है।

सीता नवमी के दिन इन 4 चीजों का दान करने से खुशियां दोबारा लौटेगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर में भगवान की पूजा कब नहीं करनी चाहिए?