ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, धन-धान्य में होगी वृद्धि


By Ayushi Singh11, Jun 2025 07:00 AMnaidunia.com

ज्येष्ठ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना चाहिए-

वस्त्र का दान करें

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन वस्त्रों का दान करना फलदायी माना जाता है। इससे भगवान विष्णु की हमेशा कृपा बनी रहती है।

ठंडक प्रदान वाली चीजों का दान करें

ज्येष्ठ माह में काफी गर्मी पड़ती है और इस दिन गरीबों में ठंडक प्रदान वाली चीजों का दान करना उत्तम माना जाता है।

फलों का दान

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि शीतलता प्रदान करने वाले फलों का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है।

दान करने का महत्व

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करने, भगवान का पूजन करने और दान करने का विशेष महत्व है। इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

लक्ष्मी नारायण की प्राप्त होती है कृपा

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दही, घी, दूध, चावल, गुड़, खीर आदि के दान से लक्ष्मी नारायण की कृपा प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मंदिर में लाल रंग का कम उपयोग क्यों करना चाहिए?