किन चीजों का दान करने से घर में बढ़ता है धन?


By Ram Janam Chauhan02, Dec 2024 09:00 AMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दान करना शुभ होता है। इसलिए, कई लोग दान करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, किन चीजों को दान करने से धन बढ़ सकता है-

कपड़े दान करें

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कपड़े दान करने से घर में सुख-शांति और धन में बढ़तरी होती है। इसके अलावा इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

तांबा दान करें

हिन्दू धर्म में तांबे के बर्तन को दान करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से सेहत में सुधार और आर्थिक समस्या दूर होती हैं।

खाने की चीजें दान करें

गरीबों या जरूरतमंदों को अन्न दान करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, घर में सुख-शांति बनी रहती है।

चप्पल-जूते दान करें

जिन लोगों के ऊपर राहू-केतू का दोष है, उन्हें चप्पल-जूते दान करना चाहिए। ऐसा करने से यह दोष दूर और धन में बढ़ोतरी होती है।

तेल का दान करें

शनिवार के दिन तिल या सरसों के तेल को दान करने से शनि देव की कृपा मिलती है। साथ ही, सभी आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।

गाय को गुड़ खिलाना

गाय को हरा चारा या गुड़ खिलाने से देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है। साथ ही, धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती हैं।

किताबों का दान करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किताबें, पेन और शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान करने से धन में बढोतरी होती है। इसके अलवा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

इन चीजों को दाना करने से घर में धन की कमी पूरी हो सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इन आदतों की वजह से इंसान भटकता है जीवनभर