आने वाले 19 अगस्त दिन शनिवार को हरियाली तीज मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन कुछ चीजों के दान करने से अच्छे फल मिलते हैं।
सुहागिनों के लिए हरियाली तीज का पर्व बेहद ही फलदायक माना जाता है। इस पर्व को केवल विवाहित महिलाएं ही कर सकती हैं।
हरियाली तीज पर महिलाएं 24 घंटे बिना अन्न-जल के व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और पुत्र प्राप्ति की कामना करती हैं।
हरियाली तीज के दिन दान करना बेहद ही उत्तम माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कुछ चीजों को दान करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है।
हरियाली तीज के दिन चावल का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसका दान देने से अक्षय फल की प्राप्ति तथा घर में सुख-समृद्धि आती हैं।
इस दिन व्रतधारी महिलाओं को गेंहू का दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्रत सम्पन्न होता है और इसका दान स्वर्ण दान करने के समान माना जाता है।
हरियाली तीज के मौके पर वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे पहले से चल रही ग्रहों की स्थिति में सुधार हो सकता है और आने वाले संकट टल जाता है।
इस दिन सुहागिन महिलाओं को फलों का दान करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि फलों के दान करने से अच्छे फल मिलने लगते हैं।