सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन भोलेनाथ की विशेषकर पूजा अर्चना की जाती है।
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए आप सोमवार को कुछ चीजों का दान कर सकते हो। भोलेनाथ को प्रसन्न करने से जिंदगी में खुशहाली बनी रहती है।
सोमवार के दिन गरीबों को दूध दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
यदि आपको जीवन में सफलता प्राप्त नही हो रही तो सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ के नाम पर चावल का दान करें।
सोमवार के दिन सफेद वस्त्र दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। वस्त्र दान करने से जीवन में सुख शांति रहती है।
सोमवार के दिन चांदी का दान करने से भी लाभ मिलता है। चांदी के दान से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
मान्यताओं के अनुसार मंदिर जाकर बच्चों को सफेद फल या मिठाई खिलने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।