हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन शनि देव को प्रसन्न करना आसान होता है।
अगर आप न्याय के देवता यानी शनि देव को प्रसन्न करना चाहते है, तो शनि जयंती पर कुछ चीजों का दान करें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती पर काली उड़द की दाल को दान करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति शनि जयंती पर काले तिल का दान करें, तो शनि दोष से मुक्ति पा सकते है।
सरसों का तेल शनि देव का प्रिय माना जाता है। ऐसे में अगर शनि जयंती पर सरसों का तेल दान करें, तो शनि देव की कृपा मिलेगी।
इन सभी चीजों के अलावा आप शनि जयंती पर दूसरी काली चीजों का भी दान कर सकते है। जैसे- जूते-चप्पल और काले वस्त्र।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ