रात को इन 3 सफेद चीजों न करें दान, घर में लाता है दुर्भाग्य


By Arbaaj25, Jan 2024 12:49 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में दान

हिंदू धर्म में दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है, लेकिन दान को हमेशा सही समय पर करना चाहिए वरना उसका फल नहीं मिलता है।

रात को दान न करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी रात के समय में कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए वरना जीवन में दुखों का पहाड़ टूट सकता है।

3 सफेद चीजें

सूर्यास्त के बाद दूध, लहसुन और दही का दान किसी को भूलकर भी न करें। इन तीनों चीजों के दान से आप कंगाल हो सकते है।

लहसुन का दान

वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद लहसुन का दान नहीं करना चाहिए क्योंकि लहसुन के दान से इंसान के जीवन पर केतु का बुरा असर पड़ता है।

दही का दान

वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद दही का भी दान नहीं करना चाहिए क्योंकि दही का संबंध शुक्र से होता है और रात को दही के दान से कुंडली में शुक्र कमजोर होता है।

दूध का दान

वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद भूलकर भी दूध का दान नहीं करना चाहिए। दूध का दान करने से आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Rudraksh: जानें क्यों धारण करते हैं रुद्राक्ष