नवरात्रि में इन चीजों का दान करने से टल जाएंगे सभी संकट


By Sahil10, Oct 2023 08:00 PMnaidunia.com

नवरात्रि 2023

नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान देवी के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान कई उपाय करने का भी विशेष महत्व होता है।

दान करें ये चीजें

नवरात्रि के पवित्र नौ दिनों में आप कुछ चीजों का दान भी कर सकते हैं। मान्यता के मुताबिक ऐसा करने से देवी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

आर्थिक लाभ

नवरात्रि उत्सव में कुछ चीजों को दान करने से आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाया जा सकता है। इसके अलावा कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।

लाल कंगन दान करें

नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान 8 साल से कम उम्र की लड़कियों को लाल रंग के कंगन या चूड़ियां दान करें। इस उपाय के जरिए घर में सुख-समृद्धि आएगी।

केले का दान करें

नवरात्रि के दौरान केले का दान करना भी बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा, धन लाभ भी होता है।

किताबों का दान करें

किताबों का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिल सकती हैं। इसके लिए आपको नवरात्रि के नौ दिनो के दौरान ही पुस्तकों का दान करना होगा।

चांदी की चीजें

दान के अलावा नवरात्रि में चांदी की चीजें खरीदना भी शुभ होता है। अगर आप घर में कोई चांदी की चीज खरीदकर लाते हैं तो आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

देवी की मूर्ति

नवरात्रि उत्सव में देवी की मूर्ति खरीदकर लाने का भी विशेष महत्व होता है। इस मूर्ति को घर लाकर पूजा करने से देवी की कृपा पाने में मदद मिलती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Sharad Purnima 2023: ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, गिनते रह जाएंगे पैसे