हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व है और इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं कि किन 5 चीजों का गुप्त दान करने से अमीर बन सकते हैं-
हर कोई दान-पुण्य करता है, लेकिन ऐसा दान जो किसी को बिना बताए किया जाए उसे गुप्त दान कहते हैं। इस दान में न किसी को पहले बताया जाता है और न ही बाद में बताया जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का गुप्त दान करने से लंबे समय तक फल मिलता है और शिव मंदिर में लोटे का गुप्त दान जरूर करना चाहिए।
लाख मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो माचिस का गुप्त दान करें। इसके लिए मंगलवार के दिन मंदिर जाकर कुछ माचिस रखकर आ सकते हैं। ऐसा करने से कई लाभ मिलते हैं।
मंदिर में दीपदान करना शुभ माना जाता है और इससे जीवन में जबरदस्त फायदे मिलते हैं। साथ ही, शुभ फल प्राप्त होते हैं।
अक्सर लोग भंडारे या लंगर में नमक का दान करते हैं, लेकिन नमक का गुप्त दान करने से महा पुण्य प्राप्त होता है।
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करते समय आसन पर बैठना जरूरी होता है। ऐसे में कई लोग मंदिर में आसन का गुप्त दान करते हैं, जितने लोग उस लोग उस आसन पर बैठकर पूजा करेंगे उस पूजा का कुछ फल आपको मिलेगा।
इन 5 चीजों के गुप्त दान से अमीर हो सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM