अक्सर लोग अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। आइए जानते हैं कि किस रंग के गमले में मनी प्लांट लगाने से पैसा बरसेगा-
वास्तु शास्त्र में घर में रखी सभी चीजों की दिशा और रंग का खास महत्व है। हर चीज को वास्तु के अनुसार ही घर में रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को उत्तर दिशा में लगा रहे हैं तो इसे नीले रंग के गमले में लगाना चाहिए। वहीं, दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाते हैं तो सफेद गमले का इस्तेमाल करें।
अगर मनी प्लांट को सही दिशा या सही गमले में लगाते हैं तो इससे आय के नए रास्ते खुलते हैं और धन में बढ़ोतरी होती है।
अगर लंबे समय से जीवन में धन से संबंधित हानि हो रही है तो घर में मनी प्लांट लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इससे धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।
नीले रंग के गमले में मनी प्लांट लगाने से पैसा बरसेगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM