अक्सर लोग तेज चिलचिलाती गर्मी से आकर घर में कूलर और एसी के सामने बैठ जाते हैं। इससे कई सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, आज हम कुछ टिप्स बताएंगे, जो घर आकर फॉलो कर सकते हैं।
कभी भी तेज गर्मी से आकर घर में तुरंत ठंडा पानी सेवन नहीं करना चाहिए। इससे तबीयत खराब हो सकती है।
कई लोग पसीने से लतपत होते हैं, तो घर में आते ही सबसे पहले नहाने चले जाते हैं, लेकिन ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदेह होता है।
तेज गर्मी से घर में आने के तुरंत बाद कूलर या एसी के सामने ना बैठें। ऐसा करने पर शरीर का तापमान असंतुलित हो सकता है।
कई लोग अक्सर गर्मियों के मौसम में तेज मसालेदार भोजन सेवन करते हैं, इससे शरीर में पाचन संबधी समस्याएं हो सकती हैं।
तेज गर्मी से आने के बाद कुछ मिनट शांत बैठें, इसके बाद कूलर या एसी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, ठंडा पानी की जगह नॉर्मल पानी का सेवन करें।
अगर आपको तेज गर्मी के कारण किसी तरह की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com