सोते समय न करें ये गलतियां वरना होगा भारी नुकसान


By Ekta Sharma2023-05-02, 17:56 ISTnaidunia.com

वास्तु नियम

वास्तु के अनुसार, दिशाओं को ध्यान में रखकर भवन निर्माण कराया जाए तो व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है, सभी कार्य सफल होते हैं और घर में बरकत भी आती है।

सही दिशा

वास्तु शास्त्र में सिर्फ घर की सही दिशा या वस्तुओं के बारे में ही नहीं बताया गया है, बल्कि हमारे सोने और खाने की दिशा के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

सोने की सही दिशा

वास्तु के अनुसार, सोते समय भी सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना नींद से जुड़ी परेशानियां होने के साथ ही जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है।

मानसिक बीमारियों का कारण

कभी भी उत्तर दिशा की ओर सिर और दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए। इससे नींद अच्छे से नहीं आती है और ये स्थिति सिर दर्द, मानसिक बीमारियों का कारण बन सकती है।

पूर्व दिशा

पूर्व दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति की याददाश्त, एकाग्रता बढ़ती है। जो लोग पूर्व दिशा में सिर करके सोते हैं उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है।

आयु बढ़ेगी

दक्षिण दिशा की ओर सिर और उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और उसकी आयु भी बढ़ती है।

जल देवता की दिशा

पश्चिम दिशा में सिर करके सोना सही माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ये दिशा जल के देवता वरुण की दिशा है। इस दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति को प्रसिद्धि, मिलती है।

परिवार में क्लेश भर देते हैं घर में लगे ये पौधे