हिंदू धर्म में दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है। जरूरतमंदों को दान करना बेहद शुभ होता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।
किन्नरो को दान करने का खास महत्व माना गया है। लेकिन कुछ चीज उन्हें भूल कर भी दान में नहीं देनी चाहिए। चलिए जानते हैं वह कौन-सी चीज हैं?
अगर आपके घर पर कोई किन्नर आया है और आप उन्हें घर में पड़े पुराने कपड़े देने का सोच रहे हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें। ऐसा करने से परिवार में कई विपत्ति आ सकती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किन्नर को कभी-भी तेल का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में बड़ी मुसीबत आ सकती है।
किन्नर को कभी भी झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किन्नरो को कभी भी प्लास्टिक का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार की तरक्की रूकती है।
किन्नरो को स्टील का समान दान करने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि किन्नरो को स्टील का दान करने से मानसिक अशांति आती है।
किन्नरो को इन चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कमी होने लगती है। साथ ही साथ परिवार के लोगों का स्वास्थ्य भी खराब रहता है।
इसी तरह की धर्म और अध्यात्म में से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com