घर में कई ऐसी चीजें हम लोग जाने-अनजाने कर देते हैं, जो वास्तु दोष को जन्म देती है। वास्तु शास्त्र के कई नियमों से आज भी हम अनजान है।
कई लोगों की यह आदत होती है कि वो अगर बिस्तर पर बैठे या लेटे है तो वहीं पर खाना भी शुरू कर देते हैं। लेकिन ये आदत आपको और आपके परिवार को काफी भारी पड़ सकती है।
कहा जाता है कि जिस स्थान पर हम सोते हैं उसी स्थान पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। इससे अन्न का अपमान होता है और घर की बरकत चली जाती है।
वास्तु के अनुसार बेड पर बैठकर खाना खाने से ना सिर्फ सेहत खराब होती है बल्कि आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाने-पीने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और वह उस घर में कभी नहीं आती हैं। जिस घर में लोग बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं वहां दरिद्रता का वास हो जाता है।
घर में अशांति फैलती है और घरवालों के ऊपर कर्ज चढ़ता है। बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से धन हानि का भी सामना करना पड़ता है।
वास्तु के अनुसार हमेशा जमीन में बैठकर पालथी मार कर आराम से भोजन करना चाहिए। नीचे नहीं बैठ सकते हैं तो डाइनिंग टेबल पर बैठ कर खाएं लेकिन खाने की थाली बैठने के स्थान से ऊपर हो।